रांची, दिसम्बर 29 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। खिजरी विधायक राजेश कच्छप की पत्नी एवं झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव रिया तिर्की ने सोमवार को अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न गांवों में सरनास्थलों की पक्की घेराबंदी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने सिकिदिरी के हरातू पंचायत अंतर्गत ईद गांव में कल्याण विभाग द्वारा निर्मित होने वाले सरनास्थल व मुंडा मसना, हेसातू पंचायत के जलिमा गांव और अनगड़ा के जामुन गांव में प्रस्तावित सरनास्थल की घेराबंदी कार्य की शुरुआत की। इस मौके पर रिया तिर्की ने कहा कि गठबंधन सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं सीधे जनता तक पहुंच रही हैं और आदिवासी समाज की आस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा ने कहा कि वर्तमान सरकार आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और सरना धर्...