रांची, मई 2 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के पेरतोल निवासी 75 वर्षीय लगनू तांती के श्राद्धकर्म के लिए भाजपा ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने सहयोग किया। समाजसेवी रामकृष्ण चौधरी के प्रयास से शुक्रवार को जैलेंद्र कुमार ने नगद और खाद्य सामग्री पहुंचाई। मौके पर पुत्र धनेश तांती, चुन्नू तांती, रामकृष्ण चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगेश्वर महतो और भाजपा मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...