रांची, अगस्त 25 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश अनगड़ा प्रखंड में एक दर्जन से अधिक कच्चे घर धराशायी हो गए और कुछ घरों में दरार आ गई। सिलवे उलातू भगतटोली की तीजन देवी का खपरैल घर गिर गया। वहीं करमाढीपा के राजू मुंडा, सोहदर मुंडा, लालसिंह लोहरा, दलसिंह मुंडा, फगुवा मुंडा, ललजुआ महतो और किरण देवी का घर गिर गया। हेसातू दुबलाबेड़ा के बिरसा बेदिया के कच्चे घर की दीवार में दरार आ गई। राजाडेरा पंचायत के शासनबेड़ा निवासी दिलीप महतो के दो एकड़ खेत में लगी धान की फसल बह गई और पूरे खेत में गाद जमा हो गया। दिलीप का कच्चा मकान ध्वस्त हो गया। वहीं नरेश महतो और दुर्गा महतो के घर धराशायी हो गए। चमघटी पाहनटोली के जीतलाल मुंडा का घर ध्वस्त हो गया, जबकि सालहन की पतराटोली निवासी सरोबाला देवी का घर बारिश से गिर गया। बोंगईबेड़ा घारलतवा की मंगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.