रांची, नवम्बर 24 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। आत्मा रांची द्वारा कृषि उन्नति योजना के तहत सोमवार को रामदगा मसनिया में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान दलहन खेती के साथ साथ व्यावसायिक खेती के बारे में जानकारी दी गई। टीआरएफए (टारगेटेड राइस फेलो योजना) के तहत 10 किसानों के बीच चना बीज का वितरण किया गया। वहीं तरबूज की उन्नत तरीके से खेती के लिए 25 किसानों की टीम बनाई गई है जिन्हें छह दिनी प्रशिक्षण दिया जाएगा। गोष्ठी में किसानों से कृषि विशेषज्ञों का सीधा संवाद हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि आत्मा के उप परियोजना निदेशक सप्तमी कुमार झा, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, अतिथि प्रमुख दीपा उरांव, सिरका मुखिया रोशनलाल मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सावित्री देवी, नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, बीसा मुखिया मंजोति देवी, सिल्ली बीटीएम ...