रांची, अप्रैल 20 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग कर एक अनाथ आदिवासी युवती का रविवार को हेसातू शिव मंदिर में विवाह कराया। अनाथ युवती का विवाह रजरप्पा के हरहद कंडेर निवासी धर्मेन्द्र मुंडा के साथ संपन्न हुआ। अनाथ भारती की माता आलसो देवी और पिता ललकू मुंडा की काफी पहले मौत हो चुकी है उसका लालन-पालन चाचा राजेन्द्र मुंडा ने किया। भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार और भाजपा नेत्री किरण देवी के प्रयासों से जनसहयोग से भारती की शादी कराई गई। जैलेन्द्र कुमार ने आर्थिक मदद और शादी की सामग्री प्रदान की। भारती के अभिभावक की भूमिका भी जैलेन्द्र कुमार ने निभाई। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि भारती के परिजनों ने सहयोग मांगा था, इसलिए समाज के सहयोग से अनाथ बेटी की शादी कराई गई। मौके पर संजय सिंह, विनोद चौधरी, निर्मला देवी, सुकरा मुंडा, राजेंद्र मुंडा आदि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.