रांची, फरवरी 13 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा-गेतलसूद पथ पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। महज 90 सेकेंड पहले कार से उतर जाने के कारण तीन युवकों की जान बच गई। घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे नारायण सोसो के पास हुई, जहां तेज रफ्तार मिक्सचर मशीन (मिलर) लगा वाहन खड़ी कार पर चढ़ने के बाद आगे जाकर पलट गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, सिकिदिरी थाना क्षेत्र के सोसो निवासी अरविंद लोहरा अपने दो मित्र कांके निवासी पप्पू चौहान और नारायण सोसो निवासी केशव लोहरा के साथ नई स्विफ्ट डिजायर कार से सोसो से अनगड़ा की ओर जा रहे थे। नारायण सोसो पहुंचने पर उन्होंने सड़क के बांयी ओर कार खड़ी की और दाहिनी ओर स्थित केशव के घर चले गए। कार पर चढ़ा मिक्सचर मशीन लगा वाहन इधर, लगभग 90 सेकेंड बाद विपरीत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार मिक्सचर वाहन अ...