रांची, मार्च 1 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी का रांची जिला बुद्धिजीवी मंच की बैठक शनिवार को गेतलसूद में रासल तिर्की की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान रांची जिले में विभिन्न प्रखंडों में बुद्धिजीवी मंच के गठन के विस्तार का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सज्जाद आलम ने कहा कि आनेवाला समय आजसू पार्टी का है। वहीं अनगड़ा प्रखंड की छह पंचायत में कमेटी गठन को लेकर संयोजक मंडली गठित की गई। बैठक में केंद्रीय सचिव सह जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा बताया कि आजसू पार्टी झारखंड में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभा रहा है। आजसू संयोजक मंडली में मानकी राजेन्द्र शाही, संजय भारती, रासल तिकी, सहदेव मुंडा, वासुदेव गोस्वामी को रखा गया। संयोजक मंडली गेतलसूद, बीसा, नवागढ़, कुच्चू, हेसातू, हरातू पंचायत में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का काम करेगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.