रांची, अगस्त 12 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक डाककर्मी और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली दुर्घटना जोन्हा के कांशीडीह स्थित छेन्दा पुल के पास मंगलवार की शाम पांच बजे हुई। यहां एक कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार बुढ़ाम रामडेरा सिल्ली निवासी कृष्णा महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी घटना शाम छह बजे जोन्हा बाजार के पास घटी। यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, हादसे में बाइक सवार रजरप्पा थाना के कुल्ही निवासी शुभम कुमार घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आजसू नेताद्वय ने घायल परिवारों को घटना की जानकारी दी। दोनों घायलों को आजसू नेता राजेश साहू और बबलू अंसारी ने इलाज के लिए रिंची अस्पताल जोन्हा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को रिम्स रेफर कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.