रांची, फरवरी 14 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के दुबलाबेड़ा में शुक्रवार को इफको द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गांव के 50 प्रगतिशील महिला-पुरुष किसानों का चयन कर उन्हें खेती की नई तकनीक की जानकारी दी गई। इस दौरान रासायनिक उर्वरक की जगह पर नैनो उर्वरक का प्रयोग कर अच्छी और पर्यावरण हितैषी खेती के संबंध में जानकारी दी गई। नैनो उर्वरक का विभिन्न फसलों में कैसे, कब और कितनी मात्रा में प्रयोग किया जाना चाहिए इसके बारे में भी बताया गया, ताकि किसान इन नवीनतम और नैनो तकनीक से निर्मित उर्वरक का बेहतर ढंग से प्रयोग कर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सके। इस दौरान इफको के राज्य विपणन प्रबंधक डॉ शशिभूषण समदर्शी ने सभी किसानों को इफको की ओर से सब्जी फसल में प्रयोग के लिए नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, सागरिका और जैव उर्वरक का किट निःशुल्क वितरण किया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.