रांची, फरवरी 13 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के सिरका नयाटोली में श्रीश्री बजरंगबली मंदिर का 14वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने श्रद्धालुओं के कहा कि भगवान के प्रति आस्था और विश्वास हमारे मन के विकारों को दूर करते हैं। ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन से अंतर्मन का शुद्धिकरण होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में जगेश्वर महतो, राजेश सिंह, आशेश्वर मुंडा, धर्मनाथ महतो, धर्मेंद्र सिंह, फलींद्र महतो, मदनलाल महतो, कर्मलाल महतो, लखी सिंह, सुखराम सिंह, दिलीप महतो, ब्रजेश सिंह, कमलू महतो, राजेंद्र महतो, नेवालाल महतो, जगनू महतो और दिनेश्वर महतो आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूर्णाहुति और भंडारा का आयोजन अनुष्ठान का समापन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति देकर किया गया। इस दौरान भंडारे ...