रांची, फरवरी 24 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा स्थित मास संस्थान में चल रहे 45 दिनी एग्रीक्लीनिक एंड एग्रीबिजनेस सेंटर कोर्स का मूल्यांकन करने नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक दीपमाला घोष पहुंचीं। संस्थान के सचिव विजय भरत ने उन्हें कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। महाप्रबंधक ने प्रशिक्षण ले रहे सभी 24 विद्यार्थियों से संवाद कर उनके कृषि उद्यम संबंधी योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान नाबार्ड की पूर्णिमा कुमारी, प्रकाश कुमार कश्यप और सांनवी दीक्षा ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान मास संस्थान द्वारा ट्राइब्स प्रोजेक्ट के लिए तैयार किए गए नवोन्मेष कैलेंडर का अनावरण किया गया। नाबार्ड के सहायक प्रबंधक टी नागाराजू ने स्वरोजगार के लिए उत्पादन के साथ प्रसंस्करण पर ध्यान देने की जरूरत बताई। आईडीबीआई के पूर्व मुख्य प्रबंधक संजय कुमार ने भी विद्य...