नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- बाढ़ के बाहुबली नेता अनंत सिंह ने 14 अक्टूबर को मोकामा विधानसभा सीट से नामांकन करने का ऐलान कर दिया है। पांच बार विधायक रह चुके अनंत सिंह का यह छठा चुनाव होगा। अनंत सिंह ने सोशल मीडिया पर लोगों को 14 अक्टूबर को अपने नॉमिनेशन में आने का खुला न्योता दिया है। मोकामा सीट से उनकी पत्नी नीलम देवी मौजूदा विधायक हैं। 2022 में अनंत को सजा होने के बाद उप-चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के टिकट पर जीतीं नीलम देवी 2024 में नीतीश कुमार के साथ चली गई थीं। अनंत सिंह जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के टिकट पर लड़ सकते हैं लेकिन अभी कैंडिडेट की घोषणा नहीं हुई है। अनंत सिंह ने जेल से रिहा होने के बाद ही कह दिया था कि अब पत्नी नहीं लड़ेगी, वो खुद लड़ेंगे। अनंत सिंह हाल के दिनों में जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और राज्य सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.