पटना, सितम्बर 30 -- बिहार सहित पूरे देश में दुर्गा पूजा की धूम है। पटना में भी दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में उत्साह है। इस बीच मोकामा विधायक नीलम देवी अपने बच्चों के साथ डाकबंगला चौराहे पर बनाए गए दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचीं। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी अपने दोनों बच्चों के साथ यहां पूजा-पाठ करने आई थीं। नवरात्र में माता दुर्गा के आठवें रुप की पूजा हो रही है। मां दुर्गा का आठवां रुप महागौरी है। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने अपने दोनों बेटों के साथ डाकबंगला चौराहे पर जाकर माता दुर्गा की पूजा की है। नीलम देवी मोकामा से राष्ट्रीय जनता दल की विधायक हैं। उनके पति अनंत सिंह मोकामा के बाहुबली के तौर पर जाने जाते हैं। अनंत सिंह इस सीट से पूर्व विधायक रहे हैं। इस बार अनंत सिंह ने खुद इस सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.