गिरडीह, सितम्बर 7 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। सूबे का प्रमुख धार्मिक स्थल झारखंडधाम में भादो पूर्णिमा पर रविवार को भारी भीड़ हुई। एक दिन पहले अनंत चतुर्दशी होने के चलते हजारों श्रद्धालु रात से ही जमे हुए थे। अनंत चतुर्दशी को बिहार के नवादा, रजौली, राजगीर, जमुई, जिले से काफी संख्या में हर साल की तरह इस साल भी श्रद्धालु जुटे। इस दिन लोग रातभर जागकर भजन जागरण करते हैं और सुबह पूजन कर घर जाते हैं। झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, कोडरमा जिले से श्रद्धालुओं का आना जाना झारखंडधाम में ज्यादा रहता है। वैसे तो देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु यहां आते हैं। पूर्णिमा के दिन में सायंकल में चंद्रग्रहण के चलते नौ बजे सुबह ही मंदिर का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। मंदिर प्रबंधन समिति के नरेश पंडा, सुभाष पंडा, मनोज पंडा, बिनोद पंडा ने कहा कि मंदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.