प्रयागराज, मई 5 -- प्रयागराज। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रशिक्षक और प्रयागराज निवासी 23 वर्षीय अनंत सिंह राजपूत सोमवार की शाम से एक और दुर्गभ अभियान पर निकलने वाले हैं। अनंत की अगुवाई में तीन सदस्यीय पर्वतारोहियों का दल हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची पर्वत चोटी धौलाधर रेंज फतह करने के लिए निकलेगा। यह चोटी कुल्लू जिले की पहाड़ियों में 19626 फीट की ऊंचाई पर है। जिसे पांच दिनों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके पहले अनंत 30 अप्रैल को अपने छह सदस्यीय दल के साथ फ्रेंडशिप वीक चोटी पर 17346 फीट ऊंची पहाड़ी पर फतह हासिल कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.