फरीदाबाद, सितम्बर 9 -- फरीदाबाद। केशव भारद्वाज नगर निगम प्रशासन ने अरावली पहाड़ी से घिरे अनंगपुर गांव में विकास कार्यों को शुरू करवाने की एक बार फिर से कवायद तेज कर दी है। यहां निगम प्रशासन एक पुलिया और सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाने जा रहा है। निगम प्रशासन ने करीब 44 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर वन विभाग ने अरावली पहाड़ी में बने काफी संख्या में फार्म हाउस में तोड़फोड़ कर दी थी। फार्म हाउस के अलावा अनंगपुर गांव और यहां बने अन्य निर्माणों पर भी तोड़फोड़ को लेकर तलवार लटकी हुई है। अनंगपुर के लोगों ने महांपचायत का भी आयोजन किया। इस वजह यहां निगम की ओर से विकास कार्यों पर भी रोक लगा दी गई थी। यहां निगम की योजना शाखा से मंजूरी मिले बिना विकास कार्यों पर भी रोक लगा दी गई थी। इससे एक तो यहां विकास कार्य ठप हो ग...