बागपत, अक्टूबर 6 -- गांधी स्मारक इंटर कालेज दोघट की सहायक अध्यापिका ने पूर्व प्रबंधक व एक अध्यापक पर कालेज में उसके साथ अभद्रता करने पर मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ बड़ौत घटना की विवेचना करेंगे। दोघट थाना क्षेत्र के गांधी स्मारक इंटर कालेज में पढ़ा रही सहायक अध्यापिका रजनी देवी ने कालेज के पूर्व प्रबंधक रामपाल सिंह व कालेज के ही एक अध्यापक मनोज पंवार पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए दोघट थाने पर तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि शनिवार को जब वह कालेज में पढ़ा रही थी तो वहां पूर्व प्रबंधक रामपाल सिंह ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसी बीच अध्यापक मनोज पंवार ने भी अभद्रता करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। थानाध्यक्ष दोघट सूर्यदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पूर्व प्रबंधक रामपाल सिंह व अध्यापक मनोज पंवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.