विकासनगर, अगस्त 28 -- शिक्षक से मोबाइल, एटीएम, नकदी और बाइक लूटने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटा हुआ माल बरामद कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि बुधवार को फतेह सिंह चौहान पुत्र स्व. केदार सिंह हाल निवास चकराता रोड लाइन जीवनगढ विकासनगर ने तहरीर दी थी। बताया कि वह राजकीय प्राथमिक विद्यालय (राप्रावि) मटक माजरी में अध्यापक हैं। 26 अगस्त को वह बाइक से स्कूल जा रहे थे। ढ़करानी ढालीपुल के पास एक व्यक्ति ने उससे लिफ्ट मांगी। उन्होंने उसे पीछे बैठा लिया। आरोपी ने बताया कि वह टाइल लगाने का काम करता है। उन्होंने भी अपने वॉशरूम में टाइल का काम कराना था। इस पर आरोपी ने कहा कि वह उनके यहां टाइल लगा देगा। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल नंबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.