आदित्यपुर, फरवरी 22 -- चांडिल, संवाददाता। सहायक अध्यापक संघ के अध्यक्ष रंजीत प्रमाणिक के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को चांडिल प्रखंड के मातकमडीह पंचायत स्थित नव प्राथमिक विद्यालय पाहिराडीह के दिवंगत सहायक अध्यापक योगेश्वर महतो की पत्नी को नगद साढ़े 52 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग किया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत शिक्षक के योगदान को स्मरण करते हुए शोक व्यक्त किया। परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर प्रदेश सदस्य नरोत्तम सिंह मुंडा, अपीन कालिंदी, भीष्मदेव सिंह मुंडा, कपिलदेव महतो, चित्तरंजन महतो, अमिय कुमार महतो, विजय टुडू, चूना राम मांझी, नंदलाल प्रमाणिक आदि मौजूद थे। फोटो नं. 03, दिवंगत शिक्षक की पत्नी को सहायता राशि देते शिक्षक संघ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.