मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला स्कूल के खेल मैदान में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ सोमवार को हो गया। ख्याति प्राप्त कथा वाचक प्रेमभूषण महाराज 30 दिसंबर तक कथा सुनाएंगे। पहले दिन उन्होंने कहा कि अध्यात्म हो या विज्ञान दोनों का शोध एक जैसा है। कथा सुनाने के लिए भक्ति नहीं भाव चाहिए। जो कथा सुनता है, वह संसार का दर्शन करता है। वहीं उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि प्रभु श्रीराम का नाम लेने मात्र से प्रकट होती है सद्भावना होती है। हरियाणा सेवा संघ की ओर से आयोजित कथा के शुभारंभ के मौके पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद, नगर विधायक रंजन कुमार, पूर्व मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, विधायक बेबी कुमारी, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, मेयर निर्मला देवी, उप ...