रामपुर, मार्च 3 -- मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से मोदी ग्लोबल हॉल में आयोजित सद्भावना सम्मेलन को संबोधित करते हुए आध्यात्मिक गुरु और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल जी महाराज ने लोगों को अध्यात्म की जानकारी दी। महाराज जी ने श्रदालुओं से कहा की अध्यात्म के प्रचार से ही भारत विश्व गुरु बन सकता है। रविवार को सतपाल जी महाराज मोदी ग्लोबल हॉल पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही बच्चों ने सतपाल जी महाराज का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए उन्होनें कहा कि वह पूरे देश में सद्भावना चाहते हैं। बिना भजन और ज्ञान के मोक्ष की प्राप्ति संम्भव नहीं है। कहा कि जब तक लोग सही मार्ग का आचरण नहीं करेंगे और सही तरीका नहीं अपनाएंगे, तब तक उन्हे मोक्ष की प्राप्ति असंभव है। इसलिए कुछ भी करने से पूर्व ज्ञान होना आवश्यक है। सत्संग का मतलब है सत्य का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.