नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- रणविजय सिंह नई दिल्ली। हाइपरटेंशन हृदय की गंभीर बीमारी का बड़ा कारण बनता है। इसीलिए हृदय रोग होने पर डॉक्टर सबसे पहले हाइपरटेंशन के बारे में पूछते हैं। एक लाख से अधिक मरीजों पर हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि हाइपरटेंशन लिवर के सख्त और उसमें फाइब्रोसिस होने का भी कारण बन सकता है। इसके अलावा हाइपरटेंशन का निदान नहीं करने पर यह फैटी लिवर व लिवर फाइब्रोसिस जैसी बीमारियों को ज्यादा गंभीर बना सकता है। चीन, यूरोप के कई देशों व भारत के डॉक्टरों ने मिलकर यह अध्ययन किया है। भारत की तरफ से इसमें एम्स के गैस्ट्रोलॉजी विभाग के डॉक्टर शामिल रहे। यह अध्ययन हाल ही में जर्नल ऑफ हेपेटोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। इस अध्ययन में अलग-अगल तीन वर्ग के कुल 1,17,155 मरीज शामिल किए गए। इसमें 8,169 मरीज मेटाबोलिक डिसफंक्शन-एसोसिएटेड स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.