बांदा, नवम्बर 11 -- बांदा। संवाददाता बबेरू में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष से कस्बे के व्यापारियों ने सुंदरीकरण के नाम पर अधिकारियों की मनमानी की शिकायत की। इस पर परेशान व्यापारियों को सांत्वना देने पहुंचे अध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्याएं सुनी। कस्बे के मुख्य चौराहे के सुंदरीकरण की चर्चा पूरे कस्बे में है। सोमवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के एई व राजस्व विभाग के द्वारा सुंदरीकरण को लेकर नाप की गई थी। कई व्यापारियों की दुकान व मकान का बड़ा हिस्सा तोड़े जाने की जद में बताया जा रहा है। व्यापारियों ने राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता को सूचना दी। उन्होंने कस्बा पहुंचकर व्यापारियों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि समस्याओं को लेकर नगर निगम मंत्री से वार्ता की है। इस मौके पर व्यापार संगठन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.