रामगढ़, मई 22 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। चैनगड़ा गांव में मंडा पूजा को लेकर स्थानीय ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें 7 और 8 जून को पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। भगवान शिव की पूजा और मेला के संचालन को लेकर कमेटी का गठन हुआ। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष भागीरथ महतो, उपाध्यक्ष हरिलाल महतो, दीपक महतो, दीपक तुरी, दिलीप बेदिया, पवन उरांव, सचिन सिकंदर करमाली, कोषाध्यक्ष निरंजन महतो, मीडिया प्रभारी नूतन महतो और ब्रह्मदेव महतो, रोहित महतो, गगन सोनी, मनोज करमाली, दिनेश करमाली, चंद्रदेव महतो को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में भीम महतो, कपिलदेव महतो, पंकज महतो, चंद्रदेव महतो, विवेक महतो, सेवक महतो, मिंटू बेदिया, अमरलाल महतो, मनोज करमाली, दिनेश करमाली, ज्ञानी महतो, चरकू करमाली, विकास करमाली, जगलाल महतो, उदित महतो, फूलेश्वर महतो आदि शामिल थे।

हिंदी...