दुमका, फरवरी 20 -- दुमका। नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी राधे श्याम वर्मा द्वारा दुमका के रसिकपुर, एलआईसी कॉलोनी, मारवाड़ी चौक, ग्रांट एस्टेट में चुनाव प्रचार, जनसंपर्क व नुक्कड़ सभा किया गया। प्रचार के दौरान बुनियादी सुविधाओं जैसे पीने का पानी, नाले की सफाई,जल निकासी एवं जल जमाव के बारे में अवगत हुए। श्री वर्मा ने कहां बीते 15 वर्षों में अब तक इन मूलभूत सुविधाओं का अभाव होना एक गंभीर बात है। जनसंपर्क के दौरान बहुत ही अच्छी तादाद में जन समर्थन और विश्वास मिला। बहुत से मतदाताओं का यह कहना था कि पिछले 18 वर्षों में दुमका कम कम भ्रष्टाचार ज्यादा हुआ है। पीने का न साफ पानी है न ही कचरा का प्रबन्धन। वही कुछ मतदाताओं की शिकायत थी कि स्ट्रीट लाइट हमेशा जलती रहती है जिससे बिजली की खपत होते रहती है, इसपर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब उन्हें एक ऐ...