अयोध्या, अगस्त 4 -- अयोध्या। साकेत महाविद्यालय के इतिहास पहली बार प्रबंध समिति के अध्यक्ष दीप कृष्ण वर्मा को भ्रष्टाचार व वित्तीय अनियमितता के मामले में सर्व सम्मति प्रस्ताव पारित कर बर्खास्त कर दिया गया और उनकी प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर दी गयी। प्रबंध समिति के नये अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक बंसल को नामित किया गया है। उन्होंने रविवार को हुई बैठक की अध्यक्षता भी की थी। समिति के अवैतनिक सचिव आनंद सिंहल ने बताया कि नियमानुसार कार्यकारिणी का चुनाव प्रत्येक चौथे साल होता है। उन्होंने जानकारी दी कि पूर्व अध्यक्ष दीप कृष्ण वर्मा करीब डेढ़ साल का कार्यकाल पूरा कर चुके थे। शेष कार्यकाल श्री बंसल पूरा करेंगे। इसके अतिरिक्त समिति सचिव सिंहल व प्राचार्य प्रो. दान पति त्रिपाठी को विधिक कार्यवाही के लिए अधिकृत कर दिया गया है। बैठक में...