एटा, जनवरी 13 -- कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर दूसरे दिन भी नामांकन किया गया। अध्यक्ष पद पर चार और महासचिव पद पर तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। अध्यक्ष पद पर नामांकन के दौरान प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ मिलकर नामांकन किया। नामांकन के साथ ही प्रचार भी शुरु कर दिया है। मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार सिंह ने समर्थकों के साथ मिलकर नामांकन किया। यह पूर्व डीजीसी भी रहे है। नगाड़ों के साथ, सैकड़ों अधिवक्ताओं को साथ लेकर नामांकन दाखिल किया है। फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया है। दूसरी तरफ वरिष्ठ अधिवक्ता सत्य प्रकाश शर्मा एडवोकेट ने भी बाजे-नगाड़ों, भारी समर्थकों के साथ मिलकर शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। नामांकन के साथ ही चुनावी माहौल और अ...