अयोध्या, सितम्बर 9 -- मया बाजार, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मया के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनुज सिंह और मंत्री पद पर ओम प्रकाश यादव तथा कोषाध्यक्ष के पद पर शमशाद अली निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद पर अनुज सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी शैलेन्द्र प्रताप सिंह को 15 मतों से पराजित किया। अनुज को 267 तथा शैलेन्द्र प्रताप सिंह को 252 मत मिले। जबकि कृपा शंकर वर्मा को मात्र 34 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। मंत्री पद पर ओम प्रकाश यादव विजयी रहे। इन्हें 283, कृष्ण कुमार पाण्डेय को 262 व कपिल देव सोनी को महज चार मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर शमशाद अली को 302 तथा ध्रुवेन्द्र नारायण को 247 मत प्राप्त हुए। चुनाव अधिकारी सत्येन्द्र गुप्त ने परिणाम की घोषणा की। निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र गुप्त व सहायक निर्वाचन अधिकारी समीर सिंह ने बताया कि 560 मत...