कोडरमा, फरवरी 12 -- कोडरमा। झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार पंकज बर्णवाल के पक्ष में गुरुवार को जनसंपर्क अभियान चलाया गया। नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने किया। इस दौरान क्रम संख्या 4 'बैटरी टॉर्च' पर मुहर लगाकर पंकज बर्णवाल को विजयी बनाने की अपील की गई। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों से नगर की मूलभूत समस्याओं सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट एवं बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पर चर्चा की गई। मतदाताओं ने विभिन्न मुद्दों को सामने रखते हुए समाधान की अपेक्षा जताई। कई स्थानों पर लोगों ने प्रत्याशी के प्रति सकारात्मक रुख दिखाया और समर्थन का आश्वासन दिया। अभियान में देवनारायण मोदी, चन्द्रशेखर जोशी, इन्द्र देव मोदी, उपेन्द्र दुबे, हद्धयान्नद मिश्रा, अनिल सिंह,महादे...