कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम अध्यक्ष रागिनी अध्यक्ष केसरवानी ने नगरवासियों को ट्रांसफॉर्मर फुंकने पर बिजली की समस्या से बचाने के लिए 250 केवीए का ट्राली ट्रांसफॉर्मर मंगवा लिया है। इससे किसी भी वार्ड में बिजली ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने पर वहां भेजकर आपूर्ति बहाल करा दी जायेगी। नगर अध्यक्ष ने बताया कि नगर क्षेत्र में जब भी कोई ट्रांसफॉर्मर जल जाता है तो भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। वर्कशॉप से नया ट्रांसफॉर्मर मिलने में काफी समय लग जाता है। इस समस्या से नगर के लोगों को बचाने के लिए ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर मंगाया गया है। उन्होंने कहा कि अब किसी भी वार्ड का ट्रांसफॉर्मर फुंकने पर न तो बच्चों की पढ़ाई बाधित होने पाएगी और न ही बिजली, पानी की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.