महाराजगंज, मई 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका क्षेत्र के अमरुतियां वार्ड के केवटहिया टोला में नपा अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने साफ-सफाई व लाइट व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को समय पर सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दी। लाइट खराब होने की स्थिति में तत्काल मरम्मत के आदेश दिया। नपा अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने क्षेत्र में साफ-सफाई की स्थिति, कूड़ा निस्तारण व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को समय पर सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लाइट खराब होने की स्थिति में तत्काल मरम्मत के आदेश दी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं अध्यक्ष के समक्ष रखीं। जिनमें जल निकासी, टूटी सड़कों व नियमित सफाई जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। नपा अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता ने आश्वासन दिया कि सभी स...