प्रयागराज, जनवरी 25 -- यूपी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्टिरियल सर्विसेज एसोसिएशन की प्रयागराज शाखा का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को मुंडेरा मंडी के कृषि भवन में हुआ। अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी, महामंत्री सर्वदेश्वर तिवारी, उपाध्यक्ष सोनू पांडेय और आकाश पटेल, संयुक्त मंत्री अविनाश यादव एवं रजी अहमद, संगठन मंत्री नीलेश सिंह, कार्यालय मंत्री संजय सिंह और कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह को चुना गया है। हिंदराज सिंह और सुनील कुमार विश्वकर्मा की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...