बांदा, जनवरी 8 -- बांदा, संवाददाता। लखनऊ जा रहे जिला पंचायत अध्यक्ष के काफिले में आगे चल रहे वाहन पर भारी-भरकम पेड़ गिर गया। इस हादसे में वह बाल-बाल बच गए। बुधवार को उन्होंने एसपी व डीआईजी को प्रार्थनापत्र देकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने व मामले की एसआईटी जांच कराने की मांग की। कहा कि यह सामान्य घटना नहीं है,उन्हें मारने की साजिश थी। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने बताया कि वह मंगलवार की रात करीब सवा नौ बजे कार्यालय से निकले और लखनऊ जा रहे थे। उनके काफिले में तीन वाहन थे। बबेरू के हरदौली गांव के पास कैनाल रोड पर उनके काफिले की आगे चल रही स्कार्पियों में सड़क किनारे से बबूल का एक पड़ा पेड़ गिरा, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। उनका वाहन उसके पीछे था। वह इसमें बाल-बाल बच गए। बताया कि जान बूझकर इलेक्ट्रानिक चैन मशीन से काटकर पेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.