पूर्णिया, जनवरी 14 -- पूर्णिया। प्रदेश अध्यक्ष बिहार भाजपा संजय सरावगी के पूर्णिया आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पूर्णिया की जनता में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनके आगमन पर पूर्णिया नगर निगम की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ घुड़सवार एवं ढोल- नगाड़ों के साथ हार्दिक स्वागत, अभिनंदन एवं वंदन किया गया। पल्लवी गुप्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन एवं सशक्त नेतृत्व भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। उनके अनुभव और दूरदर्शी नेतृत्व से संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी जन-जन के हित में और प्रभावी रूप से कार्य कर सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.