प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 26 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न हो गया। इसमें अध्यक्ष पद पर अनिल सिंह एवं महामंत्री पद पर प्रमोद सिंह विजयी घोषित किए गए। जबकि बाकी पदों पर निर्विरोध लोगों का चयन किया गया। चुनाव समिति के अध्यक्ष राधा रमण मिश्र की अगुवाई में मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई। मतदाता सूची में कुल 278 अधिवक्ता शामिल हुए थे। इनमें से 255 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि 23 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। दोपहर 2 बजे तक चुनाव की प्रक्रिया हुई। 2 बजे के बाद मत पत्रों की गिनती का काम शुरू हुआ। लगभग 40 मिनट बाद चुनाव परिणाम आया तो यहां पर गोले पटाखे दगाए गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह पूर्व में संग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.