पटना, जनवरी 15 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव शुक्रवार को नयी दिल्ली में संसद भवन में आयोजित राष्ट्रमंडल के अध्यक्षों एवं पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किया गया। यह सम्मेलन भारत की समृद्ध संसदीय परंपराओं और मजबूत लोकतांत्रिक भावना के साथ-साथ कॉमनवेल्थ देशों के विधानमंडलों के बीच संसदीय लोकतंत्र, विचार-विमर्श और सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...