भभुआ, जून 27 -- कुछ किसान पानी भरे खेत में तो कुछ ने नमीयुक्त भूरभूरी मिट्टी में गिराया बीज प्रखंड के 5608 किसानों को 3053.89 हेक्टेयर भूमि में करनी है धान की खेती (पेज चार) अधौरा, एक संवाददाता। धान का बिचड़ा डालने का समय निकलता जा रहा है। लेकिन, प्रखंड क्षेत्र में अभी तक 40 प्रतिशत ही धान का बिचड़ा डाला जा सका है। जबकि रोहिणी व मृगशिरा नक्षत्र निकल गया है और अब आद्रा चल रहा है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अधौरा प्रखंड के कुछ किसान खेतों में पानी भरकर और कुछ किसान नमी वाले खेतों की जुताई कर उसमें धान का बीज छींट दिए हैं। पूछने पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवेंद कुमार ने बताया कि 5608 निबंधित किसानों के बीच सब्बौर श्री, 6444, सब्बौर संपना प्रजाति के धान के बीज का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि अधौरा प्रखंड में कुल 3053.89 हेक्टे...