भभुआ, फरवरी 21 -- चांद। थाना क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ महिला के साथ युवक ने शुक्रवार की रात दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर चांद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पीड़िता के गांव के ही आरोपित युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिला मुख्यालय से एफएसएल टीम की मांग की गई है। महिला की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया में पुलिस जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...