गोपालगंज, फरवरी 7 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता । शहर के बंजारी मोड़ के समीप स्थित एसबीआई की शाखा के सामने शनिवार की दोपहर बाइक सवार दो उचक्कों ने एक अधेड़ को कागज का बंडल थाम कर 50 हजार रुपए उड़ा लिए। मामले में पीड़ित नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के रहने वाले विनोद मांझी ने नगर थाने में उचक्कों पर कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस की टीम आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विनोद मांझी का खाता शहर के बंजारी मोड़ स्थित एसबीआई की शाखा में है। वह शनिवार को रुपए की निकासी करने के लिए बैंक में गए हुए थे। जहां से उन्होंने 50 हजार रुपए की निकासी की। इसके बाद बैंक से बाहर निकल गए और घर जाने की तैयारी करने लगे। इसी बीच दो उचक्के मौके पर पहुंचे और उनसे कहा कि अस्पताल में उनके ...