प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उदईशाहपुर गांव निवासी 50 वर्षीय अधेड़ की ट्रेन से फिसलकर गिरने से मौत हो गई। सूचना जब परिजनों को मिली तो वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। बताया जाता है कि क्षेत्र के उदई शाहपुर गांव निवासी 50 वर्षीय महेंद्र यादव पुत्र रामलवट यादव ग्वालियर में अपने बेटे के साथ लकड़ी से कोयला बनाने की फैक्टरी लगवाने का काम करते थे। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह काम के लिए ट्रेन से कहीं जा रहे थे। पैर फिसलने के कारण वह ट्रेन से नीचे गिर गए। इसमें उसे गंभीर चोट आईं। साथ रहे लोग उन्हें चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे जहां मृत घोषित कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.