सोनभद्र, मार्च 24 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के बड़होर गांव में अधूरे सीसी रोड निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने अधूरे सीसी रोड निर्माण को शीध्र पूर्ण किए जाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि बभनी ब्लाक के बड़होर गांव में पक्की सड़क से अरविंद यादव के घर तक सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा था। लेकिन एक माह से काम अधूरा है। इससे ग्रामीण सहित इस मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन चालक व राहगीरों को समस्या हो रही है। आक्रोशित ग्रामीण अरविन्द शर्मा, कीर्तन विश्वकर्मा, श्यामानन्द यादव, मुन्ना शर्मा, राजेश शर्मा, अशोक शर्मा, चुनकुंवर, हीरामती, रेनू देवी, अर्चना, दुनिया, सावित्री, कौशल्या आदि ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप भी नही किया जा रहा है। वहीं निर्माण कार्य भी अधूरा छोड़ दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.