लखीसराय, मार्च 28 -- कजरा, एक संवाददाता। जिला लोजपा आईटी सेल के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार हिमांशु ने जिला प्रशासन को आवेदन देकर कजरा-नरोत्तमपुर होते हुए सहमालपुर तक जाने वाली सड़क को कजरा-अभयपुर मुख्य मार्ग से जोड़ने की गुहार लगाई है। दिए हुए आवेदन में जिक्र किया गया है कि पिछले 8 वर्षों से पथ अधूरा पड़ा हुआ है। अगर उक्त सड़क को कजरा- अभयपुर मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ दिया जाए तो लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। कहा है कि नरोत्तमपुर गांव से होकर सहमालपुर गांव की ओर जाने वाली सड़क की कुल लंबाई 220 किलोमीटर है, लेकिन महज 50 मीटर के लिए इसे छोड़ दिया गया। अगर 50 मीटर और बढ़कर इस मार्ग को कजरा अभयपुर मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ दिया जाए तो स्थानीय लोगों को आवागमन की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। पूर्व में भी एक योजना से उसी से सटे एक और सड़क का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.