अमरोहा, मई 12 -- गंगा खादर क्षेत्र में अधूरे तटबंध को लेकर जल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने पुरजोर के साथ आवाज उठाई है। जिस पर उन्होंने प्रमुख सचिव से वार्ता कर समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सरदार श्रमसिंह व प्रदेश सचिव सरदार अमनप्रीत सिंह आदि के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ में शुक्रवार को प्रदेश के जल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। यह उन्होंने तटबंध की समस्या को पुरजोर के साथ मंत्री के समक्ष उठाया। उन्होंने बताया कि इसका निर्माण नहीं होने से हर वर्ष गंगा नदी में आने वाली बाढ़ से किसानों की मेहनत की कमाई जलमग्न होकर तबाह हो जाती है। किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। जिस पर मंत्री ने प्रमुख सचिव से वार्ता कर समस्या का निस्तारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.