नवादा, फरवरी 12 -- नवादा, हिसं। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में नगर विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद नवादा अंतर्गत नगर भवन परिसर स्थित तालाब एवं पार्क के जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने बुडको के परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिया कि कार्यों को समयबद्ध एवं शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने वॉक-वे पर पेवर ब्लॉक बिछाने के साथ-साथ वृक्षारोपण कराने तथा बच्चों के लिए झूले एवं अन्य मनोरंजक सामग्री उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया, ताकि बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। बैठक में बुडको के परियोजना निदेशक अभिषेक कुमार ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के अंतर्गत नगर परिषद वारिसलीगंज के साम्बे ग्राम में सुरेश र...