संतकबीरनगर, दिसम्बर 19 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरकों की जांच की। इस दौरान आठ में से दो दुकानों को अभिलेख पूरा नहीं होने की वजह से कारण बताओं नोटिस जारी की गई है। जिला कृषि अधिकारी डा. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कुल आठ दुकानों में दो दुकानों का अभिलेख पूरा नहीं था। पूछने पर संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। इन दोनों दुकानों को नोटिस जारी कर दीगई है। एक सप्ताह के अंदर संतोष जनक जवाब नहीं देने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 19700 एमटी यूरिया का वितरण किया जा चुका है। अभी भी जिले में कुल 4350 एमटी यूरिया का स्टॉक उपलब्ध है। दो दिन में एनएफएल कंपनी की रैक लग रही है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि डीसीएफ बयारे, जनता खाद भंडार बयारे, चौधरी कृषि सेवा केंद्र बनकटवा, सिंह...