लखीमपुरखीरी, अगस्त 26 -- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व अधीनस्थ कृषि सेवा संघ ने डिजिटकल क्राप सर्वे से कर्मचारियों को मुक्त करने की मांग को लेकर सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। डीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। डिजिटल क्राप सर्वे में आने वाली समस्याएं बताते हुए कर्मचारियों को मुक्त करने की मांग की है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद पुष्कर व वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार दुबे के नेतृत्व में कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर प्रजापति व मंत्री गोकुल प्रसाद ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में कहा है कि डिजिटल क्राप सर्वे अभी तक लेखपाल कर रहे थे, अब उन्हें हटाकर अधीनस्थ कृषि सेवा को लगाया गया है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों के पास ...