औरैया, जनवरी 24 -- अजीतमल, संवाददाता।नगर पंचायत अटसू में सड़क निर्माण के दौरान अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिशासी अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर आरोपी युवक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर पंचायत अटसू के अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार ने कोतवाली अजीतमल में दी तहरीर में बताया कि 24 जनवरी की शाम करीब तीन बजे वह गांधीनगर वार्ड में गली निर्माण कार्य के दौरान हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटवाने मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही एक युवक ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांधीनगर निवा...