बरेली, अक्टूबर 9 -- बरेली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का तीन दिवसीय नौवां राष्ट्रीय अधिवेशन जामडोली जयपुर में संपन्न हुआ। तीन दिवसीय आयोजन में आध्यात्मिक, शैक्षिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राजनीति एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों की महान विभूतियां शामिल हुईं। अधिवेशन में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर 22 बिंदु का प्रस्ताव पारित किया गया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अखिल भारतीय एवं 28 प्रदेशों के सभी संवर्गों के प्रांतीय एवं देश भर के मंडलीय एवं जनपदीय पदाधिकारियों की उपस्थिति अधिवेशन में रही। इसमें प्रदेश संयुक्त मंत्री, जिलाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, जिला महामंत्री सुनील कुमार शर्मा, जिला संगठन मंत्री सत्यार्थ पाराशरी, जिला कोषाध्यक्ष परीक्षित गंगवार, जिला संयुक्त महामंत्री ऊषा देवी, उपाध्यक्ष वंदना पांडेय ने प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस...