मोतिहारी, मार्च 10 -- मधुबन,नि.सं। बिहार पेंशनर समाज की मधुबन इकाई की बैठक सोमवार को मध्य विद्यालय बालक मधुबन में हुई। अध्यक्षता करते हुए सभापति चंद्रिका प्रसाद सिंह ने बताया कि राघवेन्द्र शर्मा बनाम राज्य सरका द्वारा पारित न्यायादेश के अनुपालन हेतु शिक्षकों की संशोधित वरीयता सूची डीईओ कार्यलय में तैयार है। किंतु कई जिलों में भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति की अलग-अलग तिथियों का निर्धारण किया गया है। इससे पूरे राज्य में एकरूपता न होकर विसंगति उत्पन्न हो गयी है। इसके निराकरण के लिए सभी जिलों के डीईओ की पटना में होने वाली बैठक में राज्य सरकार द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। बताया कि आगामी 26 मार्च को पटना में बिहार पेंशनर समाज का 43 वां राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन होगा। जिसमें सभी जिलों व प्रखंडों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.