वाराणसी, मई 5 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर सुनवाई के दौरान नायब तहसीलदार और अधिवक्ताओं के बीच हुई नोकझोंक में दखलंदाजी करना कानूनगो संजय सिंह को महंगा पड़ गया। कानूनगो का तबादला पिंडरा तहसील में कर दिया गया है। इस संबंध में मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) की ओर से जारी आदेश पर राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों ने नाराजगी भी जताई। प्रकरण के अनुसार शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुछ अधिवक्ता पहुंचे और नायब तहसीलदार सदर प्रीतम सिंह पर रुपये लेने के बावजूद रिपोर्ट बदलने का आरोप लगाया। इस पर उनकी नायब तहसीलदार से नोकझोंक शुरू हो गई। अधिवक्ताओं का आरोप था कि कानूनगो संजय सिंह के हाथों से एक अधिवक्ता अनुपम पांडेय के गर्दन में नाखून लग गया। अधिवक्ता इस पर तहसील में हंगामा करने के बाद शिवपुर थाने पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.